Breaking News

महिला आरक्षण मुद्दे पर बलरामपुर में विरोध, महिलाओं ने उठाई आवाज।

महिला आरक्षण मुद्दे पर बलरामपुर में विरोध, महिलाओं ने उठाई आवाज।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर जनपद में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों से संबंधित किसी भी विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति अब जागरूक है और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।

महिलाओं का कहना था कि जो भी ताकतें उनके अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगी, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!