Breaking News

शिक्षामित्र सम्मेलन में मंत्री ने भरी हुंकार, मानदेय बढ़ोतरी को बताया बड़ा फैसला।

शिक्षामित्र सम्मेलन में मंत्री ने भरी हुंकार, मानदेय बढ़ोतरी को बताया बड़ा फैसला।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहाँपुर। गन्ना शोध संस्थान में आयोजित शिक्षामित्र सम्मेलन में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षामित्रों की भूमिका को सराहा और मानदेय बढ़ोतरी को ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं और गुब्बारे उड़ाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में एक बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के परिश्रम का कोई मूल्यांकन संभव नहीं, क्योंकि वे बच्चों के भविष्य को आकार देने का कार्य करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब शिक्षा व्यवस्था कमजोर स्थिति में थी, तब शिक्षामित्रों ने विद्यालयों को संभाला और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सरकार आगे भी उनकी शेष समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने भी सरकार के इस निर्णय की सराहना की और इसे शिक्षामित्रों के लिए राहत भरा कदम बताया।

महिला शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक से चयनित शिक्षामित्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभी शिक्षामित्रों से ‘स्कूल चलो अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!