Breaking News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश।

समय पर सप्लाई बंद न होने से बढ़ा गुस्सा, विभागीय लापरवाही के आरोप। 

आई एम खान 

बदायूं (वजीरगंज): थाना वजीरगंज क्षेत्र के धिमरपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद (पुत्र रक्षपाल) निवासी धिमरपुरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे अरविंद बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद भी काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई, जबकि लगातार विभाग को सूचना दी जा रही थी। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अरविंद को घर से बुलाकर खंभे पर चढ़ाया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मामले को लेकर जांच की मांग की जा रही है।

सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस व बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तहसील प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …