Breaking News

भीड़ में बिछुड़ीं दो बहनें, शाहजहाँपुर पुलिस ने तुरंत ढूंढकर परिवार से मिलाया।

भीड़ में बिछुड़ीं दो बहनें, शाहजहाँपुर पुलिस ने तुरंत ढूंढकर परिवार से मिलाया।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। कोतवाली पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से बरेली मोड़ पर आयोजित सावन कृपाल रूहानी मिशन के कार्यक्रम के दौरान भीड़ में बिछुड़ी दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित खोज लिया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, ग्राम शिउरा, थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी प्रशांत सिंह ने पीआरवी को सूचना दी कि उनकी 12 वर्षीय बहन साक्षी सिंह और 16 वर्षीय बहन उपासना सिंह कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के बीच उनसे अलग हो गई हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर माइक के जरिए अनाउंसमेंट कराया और आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि थोड़ी ही देर में दोनों बच्चियां सकुशल मिल गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके भाई के हवाले कर दिया।

बच्चियों के मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने शाहजहाँपुर पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बच्चों पर विशेष नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!