Breaking News

पलिया में 25 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण।

पलिया में 25 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। ग्राम सभा पलिया में सांसद निधि से करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण सोमवार की शाम राज्यसभा सांसद साधना सिंह द्वारा किया गया। इस मार्ग का निर्माण पंचायत भवन से होकर गांव के अंदर तक किया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

बताया गया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह ‘प्रिंस’ ने दो माह पूर्व सांसद को प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद कार्य पूर्ण कर लिया गया। लोकार्पण के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने सांसद को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद साधना सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों का समग्र विकास है। मजबूत बुनियादी ढांचा गांवों की प्रगति का आधार है और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए सांसद का आभार जताया।

कार्यक्रम में राजेश पांडेय, सतीश सिंह, राजनाथ यादव, अजय सिंह, गौरव सिंह, प्रधान संजय कन्नौजिया, शशि यादव, विनोद गुप्ता, भरत मौर्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!