Breaking News

चहनियां क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, विधायक ने किया संबोधन।

चहनियां क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, विधायक ने किया संबोधन।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के चहनियां, नादी, सराय और मजीदहा सहित विभिन्न स्थानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव शामिल हुए।

विधायक ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

चहनियां में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत आधार दिया। आज समाज के सभी वर्गों का आगे बढ़ना उनके योगदान का परिणाम है।

उन्होंने लोगों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर अपने विचार रखे।

ग्रामीणों ने इस मौके पर गांव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की, जिस पर विधायक ने प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रधान राजाराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयानंद, भानु प्रताप यादव, सहिद्वार यादव, गुलाब साहू, नादी में भूगर्भ वैज्ञानिक बेचू राम, विश्राम राम, श्यामजी राम, फजल खान, तौकीर अहमद, सुदर्शन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका भारती ने किया।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!