Breaking News

सहसवान में अंबेडकर जयंती पर निकली प्रभात फेरी, गूंजे जय भीम के नारे।

सहसवान में अंबेडकर जयंती पर निकली प्रभात फेरी, गूंजे जय भीम के नारे।

सहसवान, बदायूं। नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फतनपुर टप्पा हवेली स्थित बौद्ध पार्क से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

प्रभात फेरी गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ बौद्ध पार्क से शुरू होकर सैफुल्लागंज, कचहरी, बाजार विल्सनगंज और कोतवाली होते हुए नवादा पहुंची और पुनः बौद्ध पार्क पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जयंती समारोह को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!