Breaking News

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली (बबुरी)। थाना बबुरी क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को ग्राम धनेजा में गेहूं ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर चालक रवि और बाइक सवार विशाल शर्मा के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विशाल शर्मा ने ट्रैक्टर रुकवाकर रवि के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कान में चोट आई।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। 13 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बबुरी–धनेजा मार्ग स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के पास से आरोपी विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!