Breaking News

फतेहगढ़ में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, वीडियो वायरल होने से हड़कंप।

फतेहगढ़ में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, वीडियो वायरल होने से हड़कंप।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन स्थित तीन तालाब के पास रात के अंधेरे में धड़ल्ले से मिट्टी खनन किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी की खुदाई की जाती है और ट्रैक्टरों के जरिए उसे अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता है। आरोप है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इस अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। वहीं, पुलिस और खनन विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!