Breaking News

फर्रुखाबाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद परिजनों का विरोध, अंतिम संस्कार रोका।

फर्रुखाबाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद परिजनों का विरोध, अंतिम संस्कार रोका।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के उलियापुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि मामले में गोदाम मालिक संजय अग्रवाल सहित सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिजन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं और जब तक कार्रवाई नहीं होती, अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!