Breaking News

वित्त मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास, क्षेत्र को मिली नई सौगात।

वित्त मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास, क्षेत्र को मिली नई सौगात।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 111.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

मंत्री ने बताया कि शाहबाजनगर के साथ-साथ सुभाष नगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया एवं भावलखेड़ा क्षेत्रों में कुल पांच सामुदायिक भवनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को छोटे-बड़े कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और उत्सवों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को ऐसे आयोजनों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही स्थान पर सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे।

वित्त मंत्री ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!