Breaking News

चहनियां में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, 120 को मिला लाभ।

चहनियां में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, 120 को मिला लाभ।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चहनियां पर महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया एवं कैंसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. कविता (मेडिकल ऑफिसर) एवं संस्था के निदेशक प्रेम चंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस दौरान डॉ. अमृता सिंह ने किशोरियों को संतुलित आहार, एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हरी सब्जियां, दालें और फलों जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर विशेष जोर दिया।

डॉ. कविता ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि सही स्वच्छता अपनाने से कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचाव संभव है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और किशोरियों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस शिविर से कुल 120 किशोरियां लाभान्वित हुईं।

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, महिला सुपरवाइजर काजल, कविता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!