Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं पर पुलिस-प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का आश्वासन।

व्यापारियों की समस्याओं पर पुलिस-प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का आश्वासन।

संवाददाता: राजन सिंह

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर तथा एडीएम ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। अन्य प्रशासनिक समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यापारियों के पास संसाधन उपलब्ध हैं, वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो और रोहिताश पाल हत्याकांड का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

बैठक में ट्रेलर और ट्रक चालकों द्वारा सड़कों पर वाहन खड़ा कर अव्यवस्था फैलाने और दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

व्यापारियों ने चंधासी चौकी प्रभारी पर दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से नियमों के तहत व्यवसाय करने और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, हरजीत सिंह, महेंद्र गुप्ता, शीला गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, अमीय पांडेय, मकबूल आलम, घनश्याम शर्मा, रितिक विश्वकर्मा, बसंत गुप्ता, आभा चौरसिया, मोहम्मद ताज, कमलाकर तिवारी, पंकज तिवारी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …