Breaking News

बिनावर: रिकवरी एजेंट पर गबन का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

रिकवरी एजेंट पर गबन का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र में एक महिला ने बैंक रिकवरी एजेंट पर एक लाख दस हजार रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा कर न्याय की गुहार भी लगाई है।

मामला ग्राम रंझौरा निवासी ईश्वरवती का है। उनके अनुसार, उनके पति स्वर्गीय अंगनलाल ने भारतीय स्टेट बैंक, बिनावर से भैंस पालन के लिए एक लाख रुपये का लोन लिया था। महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को उनके पति ने बैंक के रिकवरी एजेंट अफसर अली निवासी सालारपुर (थाना सिविल लाइन, बदायूं) को लोन जमा करने के लिए एक लाख दस हजार रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि न तो एजेंट ने कोई रसीद दी और न ही यह राशि बैंक में जमा की गई।

पीड़िता के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद जब वह बैंक पहुंचीं और संबंधित रिकवरी एजेंट से संपर्क किया तो उसने पैसे लेने से ही इंकार कर दिया। महिला ने बैंक प्रबंधन पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार ने उन्हें बैंक से भगा दिया और अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि रिकवरी एजेंट ने उनके पति द्वारा दिए गए रुपये हड़प लिए हैं। मामले से आहत महिला ने थाना बिनावर पुलिस को लिखित शिकायत देकर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!