Breaking News

इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव बने सीओ, एसएसपी ने वर्दी पर लगाए स्टार।

इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव बने सीओ, एसएसपी ने वर्दी पर लगाए स्टार।

आसिम अली, सह संपादक 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इंस्पेक्टरों को डीएसपी (सीओ) पद पर पदोन्नति मिलने के बाद अलीगढ़ जनपद के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जनपद में तैनात गोंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव को पदोन्नत कर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनाया गया है।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को एसएसपी नीरज जादौन ने अपने कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में नरेंद्र सिंह यादव को सीओ पद का कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान एसएसपी ने उनकी वर्दी पर सीओ के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता का परिणाम होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र सिंह यादव अपने नए दायित्व को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।

इस अवसर पर एसपी यातायात प्रवीण कुमार, एएसपी वरुण सिंह एवं सीओ सर्वम सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह यादव वर्ष 2016 में सहसवान थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपनी अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!