Breaking News

इरफान नासिर खान बने अपर पुलिस अधीक्षक, एडीजी ने कंधों पर सजाया अशोक स्तंभ।

इरफान नासिर खान बने अपर पुलिस अधीक्षक, एडीजी ने कंधों पर सजाया अशोक स्तंभ।

आसिम अली, सह संपादक 

मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन के गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-1 द्वारा 20 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत मेरठ जोन के भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात पुलिस उपाधीक्षक इरफान नासिर खान को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया गया है।

पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर ने उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित करते हुए उनके कंधों पर अशोक स्तंभ (पिपिंग) लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर एडीजी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि पदोन्नति अधिकारी की मेहनत, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इरफान नासिर खान अपने नए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभाते हुए विभाग का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी नवपदोन्नत अपर पुलिस अधीक्षक को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

गौरतलब है कि इरफान नासिर खान वर्ष 2017 में सहसवान क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने कार्यकुशल एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!