Breaking News

कासगंज: जमीनी विवाद में पंचायत सहायक को मारी गोली, हालत नाजुक।

गंजडुंडवारा क्षेत्र में सनसनी, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायण गांव में जमीनी विवाद के चलते पंचायत सहायक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दबंग पक्ष ने पंचायत सहायक बिजितेंद्र के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे एएसपी सुशील कुमार और सीओ संदीप वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!