Breaking News

बिसौली: सुजानपुर विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित व विदाई समारोह आयोजित।

सुजानपुर विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित व विदाई समारोह आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। विकास क्षेत्र के संविलित विद्यालय सुजानपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के छात्रों को उपहार भेंट किए और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ की भी शुरुआत की गई। विद्यालय स्टाफ ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों से संपर्क किया और कक्षा 1 से 8 तक अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, नीलम सक्सेना, साहू सावेंद्र गुप्ता, सुरजेश शर्मा, मोहित कुमार, सोमवीर सिंह, तेजेंद्र पाल, छत्रपाल सिंह, सूर्यभान सिंह, सुषमा देवी, प्रियंका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!