Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। पूरे जनपद में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं और हर तरफ “जय बजरंग बली” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

बजरंग बली के जन्मोत्सव पर भक्तगण भारी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भोग-प्रसाद अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था इतनी अधिक रही कि कई मंदिरों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

जिले भर में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहेगा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। एसपी के निर्देश पर सभी प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

फर्रुखाबाद के हनुमान मंदिरों में उमड़ी यह भीड़ आस्था और विश्वास की एक बड़ी तस्वीर पेश कर रही है, जहां हर कोई बजरंग बली के दर्शन के लिए आतुर नजर आया। पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!