Breaking News

बिसौली: स्कूल चलो अभियान संग मेधावियों का सम्मान, बच्चों में दिखा उत्साह।

स्कूल चलो अभियान संग मेधावियों का सम्मान, बच्चों में दिखा उत्साह।

आई एम खान 

बिसौली। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीन नगर में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा परिणाम वितरण एवं मेधावी छात्रों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। वहीं नए सत्र में प्रवेश बढ़ाने के लिए गांव में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक प्रमोद कुमार एवं सहायक अध्यापक प्रिंस भट्ट की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका, सनी, सृष्टि, प्रभाकर, हिमांशु, चिराग, प्रतीक्षा, चंचल, बबली सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अंत में सहायक अध्यापक प्रिंस भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालय में कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!