Breaking News

कायमगंज: नकब लगाकर परचून की दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत।

नकब लगाकर परचून की दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के अचरा मार्ग स्थित कोल्ड के पास का है, जहां अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर परचून की दुकान को निशाना बना लिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात दुकान में सेंध लगाकर करीब 1700 रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये का पान मसाला, गुटखा और अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए।

लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के व्यापारियों और दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं स्थानीय लोग जल्द से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!