Breaking News

नए सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, किताबें बांटी गईं और मेधावी छात्रों का सम्मान।

नए सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, किताबें बांटी गईं और मेधावी छात्रों का सम्मान।

मुजरिया, बदायूं। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल चलो अभियान के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं और पिछले सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को परिणाम पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

विकास क्षेत्र सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबें दीं और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को प्रेरित किया कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराकर शिक्षा के उद्देश्य को सफल बनाएं।

इस दौरान कक्षा 6 में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में एआरपी रावेश कुमार, संजय कुमार, आमोद कुमार, प्रधानाध्यापक राजन यादव, दुर्वेश कुमार, हरिओम और सोमवीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उधर कंपोजिट विद्यालय कोल्हाई में भी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!