Breaking News

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.3 किलो गांजा व स्कूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.3 किलो गांजा व स्कूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1300 ग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 157/26 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दानिश पुत्र सलीम निवासी जमालपुर फाटक, ताहिर मस्जिद, हमदर्द नगर डी तथा फुरकान पुत्र इस्लाम निवासी एसएस हाल कॉलोनी, एएमयू, थाना सिविल लाइन, अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!