Breaking News

रिवाल्वर दिखाकर धमकी और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

रिवाल्वर दिखाकर धमकी और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

अलीगढ़। थाना क्वार्सी पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर महिला के साथ गलत कार्य करने, जान से मारने की धमकी देने और वीडियो वायरल करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना क्वार्सी में मु0अ0सं0 144/26 के तहत धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर पीड़िता को डराया-धमकाया और आपत्तिजनक कृत्य कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मामले की जांच के दौरान थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव शर्मा पुत्र स्वर्गीय सूरजपाल शर्मा, निवासी डोरीनगर, थाना गांधी पार्क (हाल किरायेदार) को थाना क्षेत्र क्वार्सी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा, निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं कांस्टेबल बिट्टू कुमार की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!