Breaking News

बिसौली में ‘भोज रिसोर्ट’ का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

बिसौली में ‘भोज रिसोर्ट’ का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

आई एम खान 

बिसौली। चंदौसी रोड स्थित मुड़िया धूरे की में “भोज रिसोर्ट” का भव्य उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुधांशु जी, पूर्व विधायक कुसाग्र सागर एवं दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा रिसोर्ट परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया और कार्यक्रम की सराहना की।

रिसोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी आदित्य गुप्ता (ईशू), विजय गुप्ता एवं साक्षी गुप्ता द्वारा संभाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस रिसोर्ट के खुलने से लोगों को परिवार के साथ बेहतर वातावरण में भोजन करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

वहीं, आरएसएस के प्रचारक सुधांशु जी ने कहा कि रिसोर्ट के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, वैभव शर्मा, दर्पण गुप्ता, शिवा मिश्रा, मोनू गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, विजय प्रकाश गुप्ता, दीपाली गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!