Breaking News

सैयदराजा में श्री राम महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन। 

सैयदराजा में श्री राम महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन। 

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

सैयदराजा, चंदौली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में श्री राम महोत्सव समिति द्वारा सैयदराजा (शिवानगर) क्षेत्र में श्री राम महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार प्रातः 4 बजे ध्वजा प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया।

सुबह 10 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत सुंदरकांड पाठ से की गई। इस दौरान महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें “भय प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी…” भजन के साथ भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाया गया।

दोपहर 2 बजे से निकली श्री राम-जानकी की भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इसमें चंद्रकांता झांकी, हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, सीता-राम दरबार सहित कई आकर्षक और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही गोरिल्ला डांस और विशेष प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा कामख्या मंदिर स्थित पौहारी बाबा की कुटिया से प्रारंभ होकर भीम बाबा मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भक्ति नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अविनाश कश्यप, सिद्धि चौरसिया, खुशी शर्मा, खुशबू वर्मा और वैष्णवी अग्रहरि की टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके पश्चात महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल “बाढू”, बच्चा बाबू अग्रहरि, परमेश्वर मोदनवाल, सुशील शर्मा, धीरेंद्र सिंह “शक्ति”, नरेंद्र चौरसिया, अजय कश्यप, डॉ. रामअशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!