Breaking News

चंदौली की बेटी साक्षी पहुँची इसरो बेंगलुरु, अविष्कार अभियान में प्रथम आकर बढ़ाया मान।

चंदौली की बेटी साक्षी पहुँची इसरो बेंगलुरु, अविष्कार अभियान में प्रथम आकर बढ़ाया मान।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की छात्रा साक्षी प्रजापति ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद साक्षी का चयन एक्सपोजर विजिट के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बेंगलुरु के लिए हुआ।

24 मार्च को साक्षी ने पहली बार हवाई यात्रा करते हुए बेंगलुरु पहुँचकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाया। चहनियां क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अशोक प्रजापति की पुत्री साक्षी कक्षा 8 की छात्रा हैं। उन्होंने 12 फरवरी को चंदौली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

बेंगलुरु प्रवास के दौरान साक्षी ने जवाहर लाल नेहरू तारामंडल, विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, बेंगलुरु पैलेस सहित अन्य प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस सफलता के पीछे विद्यालय की सहायक अध्यापिका अलीशा मौर्या का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिनके निरंतर प्रोत्साहन ने साक्षी को इस मुकाम तक पहुँचाया। इसके साथ ही साक्षी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जिसके अंतर्गत उन्हें चार वर्षों तक प्रतिमाह ₹1000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

साक्षी की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, यदि लगन और मेहनत सच्ची हो।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!