Breaking News

सहसवान में नामित सभासदों व भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक की पुनः नियुक्ति पर हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान में नामित सभासदों व भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक की पुनः नियुक्ति पर हुआ भव्य स्वागत।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान, बदायूं। नगरपालिका सहसवान में नामित सभासद के रूप में अवढर शर्मा, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, मदन लाल शक्य, सीमा सक्सेना तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक (सोशल मीडिया) के रूप में अनुराग दीक्षित की पुनः नियुक्ति होने पर नगर में हर्ष का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर सहसवान नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व में राय साहब की कोठी, बाजार विल्सन गंज में आदर्श सक्सेना के संयोजन में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इनकी सक्रियता और नेतृत्व से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त सभासदों एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक अनुराग दीक्षित ने सभी वरिष्ठजनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और जनसेवा के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा सहसवान नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौड़, नगर महामंत्री दीपक माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष जयंत शर्मा, सौरभ सक्सेना, राजेंद्र कश्यप, भावेश चांडक, अबीर सक्सेना, किशन माहेश्वरी, महीपाल कश्यप, हिमांशु माहेश्वरी, प्रेमपाल कश्यप, सुधीर सागर, कांता प्रसाद, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा, आकाश वाल्मीकि, विजेंद्र शंखधर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!