Breaking News

अलीगढ़: एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सीसीटीवी से रखी जा रही कड़ी निगरानी। 

एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सीसीटीवी से रखी जा रही कड़ी निगरानी। 

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीडिंग की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए।

एसएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच और परीक्षा कक्षों की निगरानी पूरी सतर्कता के साथ की जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!