Breaking News

शाहजहांपुर: कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण, किसानों के आलू भंडारण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण, किसानों के आलू भंडारण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर।

जनपद में आलू किसानों को भंडारण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में अधिकारियों ने शाहजहांपुर स्थित कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोर में आलू के भंडारण, उपलब्ध सुविधाओं तथा रख-रखाव की व्यवस्थाओं को देखा गया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आलू किसानों को भंडारण के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में आलू किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ भंडारण की व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आलू का उत्पादन अधिक होता है तो आवश्यकता पड़ने पर आसपास के जनपदों के कोल्ड स्टोर में भी आलू का भंडारण कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!