Breaking News

शाहजहांपुर: सर्व समाज की भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, एडीजी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद।

सर्व समाज की भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, एडीजी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर में रविवार को सर्व समाज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हयात मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी अमित शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक चेतराम, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक संजय गुप्ता (पाइप वाले) ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी और क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि एडीजी अमित शर्मा, विधायक चेतराम, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!