Breaking News

शाहजहांपुर: महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह, महापौर अर्चना वर्मा ने महिलाओं को किया सम्मानित।

महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह, महापौर अर्चना वर्मा ने महिलाओं को किया सम्मानित।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में गोष्ठी एवं नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र तथा अन्य अधिकारियों ने बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद महापौर ने कार्यक्रम में मौजूद महिला पार्षदों, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अल्पना श्रीवास्तव और तराना जमाल को बुके, अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर निगम की महिला कर्मचारियों और स्वच्छता कार्यों से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

महापौर अर्चना वर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं से समाज में आगे बढ़ने और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, ब्रांड एंबेसडर अल्पना श्रीवास्तव, तराना जमाल सहित अन्य महिला पार्षदों ने भी महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मैनाज़ बी, चित्रा सक्सेना, फातिमा बी, प्रतीक्षा गुप्ता, कोमल रस्तोगी, सोनी मिश्रा, सीमा यादव, शहाना, सीमा सारस्वत, रीता, नीतू, चारु गुप्ता, आफरीन बानो सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त अजय कुमारी त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह और महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन आईटी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी द्वारा किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …