Breaking News

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत।

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई। मुगलसराय-चकिया मार्ग पर चरमोरवा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय दशरथ बिंद टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गाधी गांव के निवासी बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!