Breaking News

पीएसी मध्य जोन की 27वीं अंतर वाहिनी हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

पीएसी मध्य जोन की 27वीं अंतर वाहिनी हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सीतापुर। पीएसी मध्य जोन की 27वीं अंतर वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25-02-2026 से 27-02-2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वाहिनियों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 17-07 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं द्वितीय सेमीफाइनल में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 08-05 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

इस प्रतियोगिता में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ तथा SDRF लखनऊ की टीमों ने भी भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …