Breaking News

जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन।

जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। Mahindra Finance द्वारा 28 फरवरी को बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बदायूं सिटी मॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। वहीं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग से गुंजन शर्मा एवं प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के संचालन में NIIT Foundation की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में ट्रेनर नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, मनोज, अंजली एवं जुनैद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भाग लेकर डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!