Breaking News

उघैती: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत।

उघैती: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थियों को टक्कर मार दी। हादसा बाला किशनपुर गांव के पास हुआ, जहां एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र परीक्षा केंद्र से पेपर देकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक परीक्षार्थी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा रहा।

सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …