Breaking News

बिसौली में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा।

बिसौली में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा।

आई एम खान 

बिसौली। पवित्र माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को नगर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी।

इस्लाम धर्म में जुमे की नमाज का विशेष महत्व माना जाता है, वहीं रमजान के महीने में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। दूसरे जुमे के अवसर पर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंद समय से पहले मस्जिदों में पहुंचने लगे। दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे के बीच नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

मुस्तफा मस्जिद में हाफिज शरीफ रजा जामी ने अपने बयान में रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र और नेकी का महीना है। उन्होंने कहा कि असल रोजा वही है जिससे अल्लाह राजी हो जाए। जब हाथ उठें तो भलाई के लिए उठें, कान अच्छी बातें सुनें, कदम नेक कामों की ओर बढ़ें और आंखें जायज चीजों को देखें।

उन्होंने रमजान के अदब और एहतराम पर जोर देते हुए कहा कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत, तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!