Breaking News

शाहजहांपुर: होली को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने चौकी प्रभारियों संग की समीक्षा बैठक।

होली को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने चौकी प्रभारियों संग की समीक्षा बैठक।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्त चौकी इंचार्जों के साथ बैठक की।

बैठक में जुलूस मार्ग, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

सीओ सिटी ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!