Breaking News

रईया में श्रीश्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 फरवरी को।

रईया में श्रीश्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 फरवरी को।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियाँ, चंदौली। क्षेत्र के रईया स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में नव-निर्मित श्रीश्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना तथा शिव दरबार, आदिशक्ति दुर्गा और श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

आयोजन समिति द्वारा 26 फरवरी को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट से देवस्थान रईया तक भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी। 27 फरवरी को हनुमान मंदिर रईया से नगर भ्रमण यात्रा प्रारंभ होकर रामगढ़, मुहम्मदपुर और खेतरपाला होते हुए देवस्थान पहुंचेगी। 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जाएगा।

मुख्य यजमान एवं व्यवस्थापक शरद चंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित करें। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!