Breaking News

बिसौली: अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बंद।

अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बंद।

आई एम खान 

बिसौली। नगर क्षेत्र में रविवार को निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिसौली तहसील स्थित उपकेंद्र के स्विच यार्ड में आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिसौली नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

उपखंड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारु कर दिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …