Breaking News

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बिसौली में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा। 

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बिसौली में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा। 

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर यादव समाज के युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवक बिसौली तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के नाम और कथित विषयवस्तु से समाज की छवि धूमिल हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने के साथ-साथ समुदाय की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।

युवाओं ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और उसकी सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और मांगें पूरी न होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार बिसौली को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!