Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र फैजगंज बेहटा पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोगों को सुरक्षा का भरोसा।

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र फैजगंज बेहटा पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोगों को सुरक्षा का भरोसा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक पहल बताया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!