Breaking News

बिसौली में मतदाता नोटिस की जनसुनवाई, कई लोगों ने दस्तावेज जमा किए।

बिसौली में मतदाता नोटिस की जनसुनवाई, कई लोगों ने दस्तावेज जमा किए।

आई एम खान 

बिसौली। एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं के नोटिसों का जवाब देने के लिए नगर में जनसुनवाई आयोजित की गई। तहसील सभागार में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी एवं एईआरओ राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक के मतदाताओं के नोटिसों का निराकरण किया।

जनसुनवाई में जो मतदाता नोटिस से संबंधित दस्तावेज लेकर आए, उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान नन्हीं, तनिशी, चित्रा, हुकम सिंह, नीलम, उर्मिला देवी, आमिर खान, सोनी देवी, मालती, मीना कुमारी सुमन, अंकित कुमार शर्मा, प्रीति देवी, ओमबीर, सोमवार, शिवानी माहेश्वरी सहित कई मतदाता दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए उपस्थित रहे।

श्री राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुई है, वे अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं के माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें केवल एक दस्तावेज जमा करना होगा। श्री प्रसाद ने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!