Breaking News

इटावा: परशुराम सेवा समिति में पंकज अवस्थी एड. को औरैया जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान।

परशुराम सेवा समिति में पंकज अवस्थी एड. को औरैया जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। इकदिल स्थित मोहल्ला कायस्थान में परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति औरैया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट का स्वागत किया गया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने श्री अवस्थी को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें औरैया जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इसके उपरांत आयोजित बैठक में समिति की ओर से ब्लड डोनेट कैंप के आयोजन पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही आवश्यक बैठक कर औरैया में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, संरक्षक अनिल दीक्षित, सदस्य संदीप चतुर्वेदी, पंकज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!