Breaking News

नसरथा गांव में जंगली सूअरों का हमला, दंपती घायल; ग्रामीणों ने वन विभाग पर उठाए सवाल।

नसरथा गांव में जंगली सूअरों का हमला, दंपती घायल; ग्रामीणों ने वन विभाग पर उठाए सवाल।

संवाददाता: शैलेश सिंह

चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरथा गांव में बुधवार शाम जंगली सूअरों के झुंड ने खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नसरथा निवासी धर्मराज (60 वर्ष) अपनी पत्नी रामरती (55 वर्ष) के साथ गांव के सिवान स्थित खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली सूअरों का झुंड खेत में घुस आया और दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा कर सूअरों के झुंड को भगाया।

घायलों को ग्रामीणों ने निजी साधनों से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार वन विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए तथा जंगली सूअरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि गांव में दहशत का माहौल समाप्त हो सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!