Breaking News

बिसौली में यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, कड़ी निगरानी में संपन्न।

बिसौली में यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, कड़ी निगरानी में संपन्न।

आई एम खान 

बिसौली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं पहले दिन नगर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दिया, वहीं प्रशासन की ओर से भी सतर्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

नगर के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज (मई-बसई) में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में कराई गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा और रेनू कुमारी ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास के अनुसार, प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी के 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी एवं सामान्य हिंदी के 470 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता है। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (विपणन निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह-प्रभारी हरदीप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!