Breaking News

बिसौली में ‘बागवान’ ग्रैंड पेरेंट्स डे: नन्हे कलाकारों ने जीता दिल।

बिसौली में ‘बागवान’ ग्रैंड पेरेंट्स डे: नन्हे कलाकारों ने जीता दिल।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे “बागवान” का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान अदिति वार्ष्णेय को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन साहू रामलखन कोल्ड स्टोरेज परिसर में हुआ, जहां स्कूल के प्रबंधक मुदित अग्रवाल ने ग्रैंड पेरेंट्स का अभिनंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की परंपराओं, संस्कारों और मूल्यों के सशक्त वाहक होते हैं। यह आयोजन पीढ़ियों के बीच संवाद और स्नेह का सेतु बनाने का प्रयास है।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बुजुर्गों को भावुक कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा और ग्रैंड पेरेंट्स ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भारती अग्रवाल ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित अनेक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ग्रैंड पेरेंट्स डे का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश भी दे गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!