Breaking News

बिसौली: भाकियू टिकैत ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी। 

भाकियू टिकैत ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी। 

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मंगलवार को तहसील मुख्यालय परिसर में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया ने की, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कहा कि बिजली लाइनों की खराब स्थिति, बार-बार कटौती और लो वोल्टेज के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

इसके अतिरिक्त आवारा गौवंशीय पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का विषय भी प्रमुखता से रखा गया। किसानों का कहना है कि खेतों की लगातार रखवाली के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं रह पा रहीं, जिससे आर्थिक हानि बढ़ती जा रही है। उन्होंने गोवंश के लिए स्थायी और प्रभावी समाधान की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर यादव, अफजल हुसैन, सत्येंद्र सिंह, उमेश पाल सिंह, अनुभव पाराशरी, राजकुमार शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, गिरिराज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल वर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!