Breaking News

शाहजहांपुर: फहद ने कॉमर्स में जेआरएफ और रोहित ने नेट परीक्षा की उत्तीर्ण।

फहद ने कॉमर्स में जेआरएफ और रोहित ने नेट परीक्षा की उत्तीर्ण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। एस.एस. कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र फहद अहमद खान ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए क्वालीफाई किया है। फहद जनपद शाहजहांपुर से कॉमर्स विषय में जेआरएफ हासिल करने वाले पहले छात्र बने हैं।

फहद के पिता नईम उल्ला खान, जो नगर निगम में कार्यरत हैं, ने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह गुरुजनों के आशीर्वाद और बेटे की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हुआ है और अब उनका बेटा सरकारी छात्रवृत्ति के साथ पीएचडी कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परिवार और जिले का नाम रोशन करेगा।

इसी क्रम में कॉमर्स विभाग के छात्र रोहित शर्मा ने भी 66 प्रतिशत अंकों के साथ नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब वे पीएचडी में प्रवेश लेने के साथ-साथ सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने के पात्र हो गए हैं।

रोहित के पिता रजनीश शर्मा कांट ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका बेटा डिग्री कॉलेज में अध्यापन के योग्य बन गया है।

कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!