Breaking News

बदायूं में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद।

बदायूं में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के भंद्रा गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर लात-घूसों और बेल्टों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कई लोग युवक को चारों ओर से घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। युवक जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावरों ने उस पर लात-घूंसे और बेल्टों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित युवक ने इस संबंध में उसहैत थाना पुलिस को तहरीर देकर पिता-पुत्र सहित चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!